समासोक्ति अलंकार

परिभाषा :-
 समासोक्ति का अर्थ -- संक्षिप्त कथन ।
जहाँ पर संक्षिप्त उक्ति में कुछ ऐसे विशेषणों का प्रयोग किया जाता है कि प्रस्तुत के वर्णन में अप्रस्तुत का भी ज्ञान हो जाए , वहाँ पर समासोक्ति अलंकार होता है।

अर्थात् प्रस्तुत के माध्यम से अप्रस्तुत की व्यंजना की जाए वहाँ समासोक्ति अलंकार होता है।

उदाहरण--
1. सिन्धु-सेज पर धरा -वधू अब , तनिक संकुचित बैठि सी ।
 प्रलय निशा की हलचल स्मृति में ,मान किए सी , ऐंठी सी ।।

2. तप्यो आँच अति विरह की, रह्यो प्रेम रस भीजि।
    नैननि के मग जल बहै , हियो पसीजि - पसीजि।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें